पंचायती राज संस्थानों के चुनावों हेतु नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेल स्थापित

पंचायती राज संस्थानों के चुनावों हेतु नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेल स्थापित


जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), किन्नौर, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने पंचायती राज संस्थानों के आगामी चुनावों के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय रिकांग पीओ में नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेल स्थापित किया है।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी करेगा। इसके माध्यम से मतदान से पूर्व, मतदान दिवस तथा मतगणना के दौरान विभिन्न विभागों एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र आम नागरिकों, प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों से प्राप्त शिकायतों, सूचनाओं एवं सुझावों का पंजीकरण कर उनके त्वरित निवारण को सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के पालन की निगरानी, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन, मतदान प्रतिशत की नियमित रिपोर्टिंग तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना भी नियंत्रण कक्ष की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

 नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एवं संपर्क विवरण

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी बलवीर सिंह, अधीक्षक ग्रेड-2 (मो. 98162 40225) होंगे। उनके साथ सहायक अधिकारियों के रूप में धनवीर सिंह, अधीक्षक ग्रेड-2 (मो. 70186 77947), नवनीत, ऑडिटर (मो. 93170 69699) तथा नवीन कुमार, ऑडिटर (मो. 94181 30069) नियुक्त किए गए हैं।

 मीडिया सेल निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया सेल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सूचना के प्रभावी प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया सेल के माध्यम से प्रेस विज्ञप्तियां, आधिकारिक बुलेटिन, दिशा-निर्देश, मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं मतदाता जागरूकता सामग्री समय-समय पर मीडिया प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

मीडिया सेल में जिला सूचना अधिकारी बलवान सिंह (मो. 94185 56070), जिला लोक संपर्क अधिकारी धीरज भैक (दूरभाष: 01786-222263) तथा पवन कुमारी (मो. 98160 41412) तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मीडिया सेल भ्रामक खबरों एवं अफवाहों का खंडन करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी रखने, आधिकारिक सूचनाओं का त्वरित प्रसार सुनिश्चित करने तथा मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य भी करेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मीडिया सेल यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाताओं को सही, प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी समय पर प्राप्त हो, जिससे वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पंचायती राज संस्थानों के चुनाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ