स्माइल खान ने प्रदेशभर में हासिल किया चौथा स्थान।
स्माइल खान ने प्रदेशभर में हासिल किया चौथा स्थान।
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा ने 12वी कक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। स्माइल खान ने साइंस संकाय 500 अंकों में 491अंक हासिल करके प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। स्माइल खान के पिता फकीर दीन टेलर का कार्य करते हैं और माता रंजना बीबी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रिंसिपल सुखदेव जंबाल, स्कूल स्टाफ, माता-पिता तथा अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। स्माइल खान ने बताया कि रोजाना चार पांच घंटे पढ़ाई करता है। बैंकिंग क्षेत्र की तरफ जाना सपना है तथा इसको हर सूरत में हासिल करना है। प्रिंसिपल सुखदेव जंबाल ने बच्चों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें