देवभूमि कुल्लू में गूंजा मानवता का दिव्य संदेश

देवभूमि कुल्लू में गूंजा मानवता का दिव्य संदेश

आस्था श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम

बुराइयों को छोड़कर केवल अच्छाइयों को अपनाए


-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

 कुल्लू 

 जिला कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित संत निरंकारी मिशन का भव्य समागम केवल एक अध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। विशाल मैदान में उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं जन समूह इस बात का प्रमाण थे कि आध्यात्मिकता आज भी लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों भक्तों ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दर्शन कर आत्मिक शांति और प्रेरणा का अनुभव किया।


इस समागम से पूर्व युवाओं को आध्यात्मिक जागृति देने के लिए निरंकारी युथ सिंपोजियम कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। आज एक विशाल सतसंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें बुराइयों को छोड़कर केवल अच्छाई को अपनाया जाए। यह मात्र भक्ति नहीं, बल्कि प्रेमा भक्ति है, जो दिलों को जोड़ने का कार्य करती है।


सतगुरु माता जी ने समझाया कि आज हम अक्सर दूसरों की गलतियां निकालने में अपना कीमती समय गंवा देते हैं, जबकि आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने भीतर झांकें और नफरत को खत्म कर प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ाएं।

युवाओं के संदर्भ में कहा कि उन्हें गलत ठहराना आसान है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि उनकी राह में आने वाली चुनौतियों को समझना भी आवश्यक है।


अंत में सतगुरु माता जी ने सभी को संदेश दिया कि दिल से नफरत मिटाकर प्रेम, सहनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जिएं—यही सच्ची भक्ति और मानवता की पहचान है।


समागम का वातावरण पूर्णतः भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत था। सतगुरु माता जी के दिव्य प्रवचनों ने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रेम, भाईचारा, एकता और नम्रता को जीवन का मूल आधार बताते हुए सभी को इन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सकारात्मक सोच, सही मार्गदर्शन और सत्संग के महत्व पर जोर दिया, जो जीवन को सफल और सार्थक बनाने में सहायक है।


इस आयोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों - जैसे पांगी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उनका उत्साह और समर्पण इस बात को दर्शाता है कि सच्ची आस्था हर बाधा को पार कर सकती है।


मंडी ज़ोन के जोनल इंचार्ज डॉ. आर.के. अभिलाषी ने सर्व प्रथम सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी का ह्रृदय से स्वागत किया एवं साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और सभी विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए महात्माओं की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सुव्यवस्थित प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सेवा भावना का जो उदाहरण देखने को मिला, वह प्रेरणादायक था।  


निसंदेह यह दिव्य संत समागम न केवल आध्यात्मिक जागृति का माध्यम बना बल्कि समाज में प्रेम सद्भाव और एकता का सशक्त संदेश बनकर उजागर हुआ। कुल्लू की पावन धरती पर आयोजित यह आयोजन श्रद्धालुओं के मन में एक अमिट स्मृति के रूप में प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर