बग्गी में धूमधाम से मना विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, पत्रकारिता की भूमिका पर हुआ मंथन
बग्गी में धूमधाम से मना विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, पत्रकारिता की भूमिका पर हुआ मंथन
नेरचौक : अजय सूर्या /
प्रेस क्लब नेर चौक द्वारा विश्राम गृह बग्गी में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के प्रधान हरीश कुमार ने की, जबकि जल शक्ति मंडल बग्गी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के समक्ष आ रही चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक दौर में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और समाज आज भी पत्रकार की कलम पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से कई लोगों को न्याय मिलता है और समस्याओं का समाधान भी संभव होता है।
उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार है, और इतिहास में विचारों के माध्यम से ही परिवर्तन संभव हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के प्रधान हरीश कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक अभियंता राजकुमार, कनिष्ठ अभियंता राजपाल, हिमाचल प्रदेश ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें