नूरपुर की राजनीति में अकिल बक्शी की सशक्त जिला परिषद चुनाव हेतु उम्मीदवारों की घोषणा

 नूरपुर की राजनीति में अकिल बक्शी की सशक्त जिला परिषद चुनाव हेतु उम्मीदवारों की घोषणा


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा में बहुचर्चित रणजीत बक्शी जन कल्याण सभा ने भी आज पंचायती राज चुनावो में अपनी दावेदारी भी ठोक दी। इससे जहां यह चुनाव अब रोचक होने के साथ साथ कड़ा भी होता दिखाई देने लगा है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जसूर कस्बे में अपने निवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र अपने जिला परिषद उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा की।अकिल बक्शी ने बताया कि जिला परिषद भलेटा वार्ड से शिवानी बक्शी को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि बरंडा वार्ड से प्रवीन कुमार को जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा।उन्होंने बताया कि शिवानी बक्शी की शैक्षणिक योग्यता बीए एलएलबी है जबकि प्रवीन कुमार ग्रेजुएट होने के साथ-साथ डी. फार्मा धारक हैं। दोनों उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया है l बक्शी ने कहा कि दोनों ही उम्मीदवार लंबे समय से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योग्य एवं काबिल चेहरों को आगे लाने का उद्देश्य नूरपुर को सही दिशा में प्रगति की ओर अग्रसर करना है। अखिल बक्शी भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी एक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और आजकल समाज सेवा में होने के कारण उनका अगला कदम नूरपुर की राजनीति में अपना भविष्य निर्धारित करना होगा l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर