नगर परिषद नूरपुर चुनाव-2026: 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र — एसडीएम अरुण शर्मा

 नगर परिषद नूरपुर चुनाव-2026: 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र — एसडीएम अरुण शर्मा


 नूरपुर : विनय महाजन /

नगर परिषद नूरपुर के चुनाव-2026 के तहत आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। यह जानकारी एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने आज दी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 2 मई 2026 को शहर के विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। वार्ड वार विवरण देते हुए कि उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 (चोगान) से सीमा देवी पत्नी करनैल सिंह तथा सीमा देवी पत्नी जगदीश कुमार, वार्ड नंबर 2 (अप्पर चोगान) से रजनी महाजन तथा राखी महाजन 

Lवार्ड नंबर 3 (झरोली) से राज कुमार तथा एकता मेहरा, वार्ड नंबर 4 (रामपुरी) से अशोक कुमार तथा नीति महाजन, वार्ड नंबर 5 (गोल्लू अठीयां) से रंजना शर्मा तथा स्नेह शर्मा, वार्ड नंबर 6 (ककरोला मंडी अतर सिंह) से मीनाक्षी देवी तथा सोनिया, वार्ड नंबर 7 (न्याजपुर जसालता) से पुष्पा देवी तथा अनामिका, वार्ड नंबर 8 (बीटीसी) से शशिकांत व चिराग गुप्ता तथा अजय कुमार चौधरी तथा वार्ड नंबर 9 (न्याजपुर वेस्ट) से अश्वनी कुमार (पुत्र दास मल), विशाल तथा अश्वनी कुमार (पुत्र चंदू राम) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक बार्ड 8 व वार्ड 9 तीन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं l 4 में को आवेदन पत्रों की जांच पड़ताल होनी है और अगले दिन समस्त कार्यवाही करने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव गैर राजनीतिक नजरों से हो रहा है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर