कुल्लू में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

कुल्लू में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण


 पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रथम रिहर्सल सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 

बैठक में रिटर्निग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि यह कार्य बहुत ही जिम्मेदारी काम है जिसके लिए सभी तत्परता से आगे आएं।

उन्होंने कहा कि इसके पश्चात दो प्रशिक्षण सत्र फिर से आयोजित किए जाएंगे तथा छ जून के प्रशिक्षण शिविर में सभी को चुनाव सामग्री भी आबंटित कर दी जाएगी।

 प्रशिक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रपत्रों, विशेषकर फॉर्म 20 से लेकर फॉर्म 30 तक को सही तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी गई।

 अधिकारियों को नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया ताकि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर