प्रदेश में नगर परिषदों में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र का दौर का आज समापन हुआ

 प्रदेश में नगर परिषदों में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र का दौर का आज समापन हुआ


 नूरपुर : विनय महाजन /

 हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के सामान्य चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 1426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा, जहां 269 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 55 नामांकन दर्ज किए गए। इसके अलावा मंडी में 214, शिमला में 167, सोलन में 158, ऊना में 137, कुल्लू में 125, चंबा में 113, बिलासपुर में 96 और सिरमौर में 92 नामांकन प्राप्त हुए निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा।चुनावी मैदान में बढ़ती उम्मीदवारों की संख्या से मुकाबला रोचक होने की संभावना है और सभी जिलों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर