पड्डल मैदान में जयराम ठाकुर ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न, शीर्ष नेतृत्व और जनता को दी बधाइयाँ

पड्डल मैदान में जयराम ठाकुर ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न, शीर्ष नेतृत्व और जनता को दी बधाइयाँ


भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर थिरके। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा लंबे समय से इस जीत के लिए काम कर रही थी। ममता सरकार की गुंडागर्दी, अराजकता, भ्रष्टाचार और हिंसा से लोग त्रस्त थे। बंगाल के लोगों ने नरेंद्र मोदी की करिश्माई व विकासवादी राजनीति को देखा और उस पर मुहर लगाई। नरेंद्र मोदी की बात पर बंगाल के लोगों ने भरोसा किया और भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया। असम और पुडुचेरी में भी जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद और सम्मान दिया है। इस प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रचार में लगे सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और देवतुल्य जनता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। बंगाल में मोदी की विकासवादी राजनीति से विकास के नए आयाम लिखे जाएंगे और बंगाल की जनता अराजकता, भय, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति से मुक्त होगी।


इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निवर्तमान मेयर वीरेंद्र भट्ट, मंडी के सह प्रभारी भीमसेन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित सभी 15 वार्डों के प्रत्याशियों की मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर