हिमाचल की बेटी सपना ठाकुर ने जीता एशियाई सावाते चैंपियनशिप में स्वर्ण, प्रदेश का नाम रोशन

 हिमाचल की बेटी सपना ठाकुर ने जीता एशियाई सावाते चैंपियनशिप में स्वर्ण, प्रदेश का नाम रोशन


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बेटी सपना ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देवभूमि का नाम रोशन किया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियाई सावाते (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) चैंपियनशिप 2026 में सपना ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

सपना ठाकुर, जिन्हें सपना कुमारी के नाम से भी जाना जाता है, मंडी जिला के सधेड़ा गांव (डाकघर सिध्याणी) की निवासी हैं। उन्होंने महिलाओं के 75+ किलोग्राम (सीनियर वर्ग) में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सपना की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ-साथ भारतीय महिला टीम की कोच एवं हिमाचल सावाते एसोसिएशन की महासचिव संतोषी देवी का मार्गदर्शन अहम रहा। उनके नेतृत्व में सपना ने यह मुकाम हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उल्लेखनीय है कि मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल के 10 खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। सपना की इस उपलब्धि से उनके गांव सधेड़ा सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

सपना ठाकुर की यह जीत इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी यदि सही दिशा और अवसर मिले तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा कर सकती हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर