मंडी में सड़क हादसा और ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
मंडी में सड़क हादसा और ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
जिला मण्डी के पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा क्षेत्र में आज एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है।
आज दिनांक 04 मई 2026 को प्रातः डाकवगड़ा के समीप एक मोटरसाइकिल (नं० HP29B-9860) चालक द्वारा तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में गिरधारी लाल निवासी भगेहड़, डा0 चौन्तड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोटरसाइकिल चालक राहुल (निवासी डा0 चौन्तड़ा) तथा उसके साथ बैठी एक युवती साक्षी को भी दुर्घटना में चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु सिविल अस्पताल जोगिन्द्र नगर पहुंचाया गया, जहां से गिरधारी लाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए Dr. Rajendra Prasad Government Medical College (RPGMC) Tanda रेफर किया गया है।
पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके एवं अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई। इस संबंध में पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर में मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(a) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
जिला मण्डी के ट्रैफिक टूरिस्ट पुलिस स्टेशन (TTPS) नेरचौक क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई अमल में लाई गई है।
उक्त वायरल वीडियो में एक कार (नं० HR26FY-9792) में सवार व्यक्तियों को चलती गाड़ी में खिड़की से बाहर निकलकर बीयर आदि का सेवन करते हुए तथा हुड़दंग मचाते हुए देखा गया। साथ ही वाहन चालक द्वारा गाड़ी को लापरवाही एवं तेज रफ्तारी से चलाया जा रहा था, जिससे आम जनता एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।
पुलिस द्वारा मामले की तस्दीक करने पर पाया गया कि उक्त घटना थाना नेरचौक के क्षेत्राधिकार में घटित हुई है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना नेरचौक में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।
मामले की जांच जारी है ।
इसके अतिरिक्त जिला पुलिस मण्डी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 312 चालान, कोटपा के अंतर्गत 16 चालान 1600/- रुपये जुर्माना किये गये हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें