बैहना वार्ड में भाजपा की बैठक, इंद्र सिंह गांधी ने गुरुबचन कश्यप के लिए मांगा समर्थन

 बैहना वार्ड में भाजपा की बैठक, इंद्र सिंह गांधी ने गुरुबचन कश्यप के लिए मांगा समर्थन


 मंडी : अजय सूर्या /                                      

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 14 बैहना में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने वार्ड से भाजपा प्रत्याशी गुरुबचन कश्यप के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा तथा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि गुरुबचन कश्यप एक युवा, समर्पित और ईमानदार नेतृत्व के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वार्ड का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित होगा तथा वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे गुरुबचन कश्यप को अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर