सड़क के बीच पलटी एक निजी बस नूरपुर मे
सड़क के बीच पलटी एक निजी बस नूरपुर मे
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे एच पी 72 डी 3791यहां पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 26 सवार घायल हो गए जिनमें से लगभग चार यात्रियों टाटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गयाl स्मोकर पर नागरिक अस्पताल में समस्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ और कोई सामाजिक संस्थाएं घायलों के उपचार में लग गए l जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई l इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि चालक को संभवतः कोई अटैक आया l इस अवसर पर नगर परिषद में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपने सियासी दल के नेताओं के साथ घायलो की सेवा की l इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन अपने कार्यकर्ताओं के साथ घायलों का हाल-चाल पूछने सूचना मिलने के बाद तुरंत आए और नोट पर प्रशासन को उन्होंने आदेश दिए की इस मामले में कोई लापरवाही ना बरती जाये l सरकार के नियम अनुसार हर घायल की मदद की जाएl कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व नूरपुर भाजपा विधायक रणवीर सिंह बीकानेरवी गायों का हाल-चाल पूछ और उन्होंने हर संभव प्रयास किया वित्तीय मदद का l बताया जा रहा है कि लगभग 26 लोग घायल हुए हैं जिनमे 11 पुरुष और 11 स्त्रियां व 4 नवालिक वच्चे भी शामिल है l इन सभी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नूरपुर चल रहा है।तीन घायलों को इनमे रेफर किया है l वस चालक का नाम मंजीत जिसको रेफर किया गया है जिसकी हालत गंभीर हैl वस का नंबर एच पी 72 डी 3791 व वस परिचालक का नाम अमित कुमार जो भी घायल है l इस मामले में न नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने मौके पर अस्पताल में आकर घायलों का हाल-चाल पूछा और अस्पताल प्रशासन को आदेश दिया इन घायलों की स्वास्थ्य सेवा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए lप्रशासन द्वारा वित्तीय राहत भी प्राथमिक तौर पर दी गईं l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें