आनी में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत

 आनी में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत


आनी (कुल्लू) 

 जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के भढाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जब चलती गाड़ी पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन शमशर क्षेत्र की ओर जा रहा था कि अचानक रास्ते में पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय आनी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी रहा।

इस हादसे में चार शिक्षिकाओं की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान सीमा देवी (पत्नी जिया लाल, निवासी रोपड़ी), बंती देवी (पत्नी हेम दत्त, निवासी कौडल लामीसेरी), उषा (पत्नी मदन लाल, निवासी तराला) तथा स्नेह लता (पत्नी टीकानंद, निवासी पारलीधार) के रूप में हुई है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड