बस दुर्घटना पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज वोले त्वरित राहत से टली बड़ी अनहोनी नूरपुर मे
बस दुर्घटना पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज वोले त्वरित राहत से टली बड़ी अनहोनी नूरपुर मे
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर बस दुर्घटना को लेकर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैl लेकिन राहत की बात यह है कि अधिकांश घायलों की हालत गंभीर नहीं है और उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में ही किया जा रहा है। कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज बोले कि सूचना मिलते ही विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई, जिसके लिए उन्होंने चिकित्सा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।सांसद ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें एक ड्राइवर और अन्य यात्री शामिल हैं। इनके बेहतर उपचार के लिए कांगड़ा में भी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर उन्हें रेफर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया।सांसद ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें