नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच संपन्न

 नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच संपन्न

सभी नामांकन सही पाए गए


मंडी : अजय सूर्या /

 नगर निगम मंडी के सभी 15 वार्डों के पार्षद चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 29, 30 अप्रैल और 2 मई को कुल 59 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से छह प्रत्याशियों द्वारा दो-दो सेट भरे गए थे। नियमों के अनुसार इनका एक-एक सेट निरस्त कर दिया गया, जिससे अब कुल 53 वैध नामांकन पत्र शेष रह गए हैं।

सदर मंडी के वार्ड नंबर 1 से 13 तक के नामांकन पत्रों की जांच डीआरडीए हॉल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रूपिन्द्र कौर की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान ऑब्जर्वर विजय कुमार भी उपस्थित रहे। रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड 1 से 13 तक के लिए 46 प्रत्याशियों द्वारा कुल 52 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 6 प्रत्याशियों के अतिरिक्त सेट निरस्त किए गए, जबकि सभी 46 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहता है तो वह 6 मई को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकता है। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

वहीं, वार्ड नंबर 14 बैहना और 15 दौंहदी के नामांकन पत्रों की जांच एसडीएम बल्ह कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में की गई। इन दोनों वार्डों से कुल 7 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे और सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर