पंचायती राज चुनाव: 7 मई से नामांकन शुरू, प्रत्याशी समय पर दाखिल करें नामांकन: एसडीएम अरुण शर्मा

 पंचायती राज चुनाव: 7 मई से नामांकन शुरू, प्रत्याशी समय पर दाखिल करें नामांकन: एसडीएम अरुण शर्मा


नूरपुर : विनय महाजन

 नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र दिनांक 07 मई, 08 मई एवं 11 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से की जाएगी, जबकि नाम वापसी की तिथियां 14 मई एवं 15 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित की गई हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद 15 मई 2026 को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि मतदान तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण 26 मई, द्वितीय चरण 28 मई तथा तृतीय चरण 30 मई 2026 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

 उन्होंने बताया कि नामांकन भरने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिनमें नामांकन पत्र (Form-18) विधिवत हस्ताक्षर/अंगूठा निशान सहित, नो-ड्यूज प्रमाण पत्र (Form 18-A) संबंधित पंचायत/समिति/जिला परिषद से, शपथ पत्र/घोषणा पत्र (Form 18-B) विधिवत सत्यापित, शपथ (Form-19), आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में नाम का प्रमाण, आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/मैट्रिक प्रमाण पत्र,पैन कार्ड जिसमें अभ्यर्थी की आयु 12 मई 2026 तक कम से कम 21 वर्ष होना अनिवार्य है तथा नियमानुसार सुरक्षा राशि शामिल हैं। 

  एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर नामांकन दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर