कोटला मारपीट मामले में फौजी ने तोड़ी चुप्पी,मां ने स्वयं अपने सिर पर चोट पहुंचाई, मुझे फंसाया जा रहा, मारपीट नहीं सिर्फ बहस हुई

कोटला मारपीट मामले में फौजी ने तोड़ी चुप्पी,मां ने स्वयं अपने सिर पर चोट पहुंचाई, मुझे फंसाया जा रहा, मारपीट नहीं सिर्फ बहस हुई 

नूरपुर (कांगड़ा): कोटला के नेरा गांव में अपनी मां और बहन के साथ मारपीट का केन्द्र रहे फौजी प्रदीप कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है। प्रदीप कुमार ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए इसे घर का अंदरूनी विवाद बताया है।

"जमीन और संपत्ति का है विवाद"

प्रदीप कुमार का कहना है कि यह पूरा मामला पिछले काफी समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद से जुड़ा है। उसने बयान दिया कि उसकी बहनें और परिवार के कुछ अन्य सदस्य उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जब भी मैं छुट्टी पर अपने घर आता हूं तो यह मुझसे लड़ाई करते हैं और कहते हैं कि तुझे नौकरी से ही निकलवा देंगें कोई केस लगवा कर ।

बयान के मुख्य अंश:

  • मारपीट का खंडन: प्रदीप ने कहा, "मैंने मां या बहन पर कोई जानलेवा हमला नहीं किया। उस दिन सिर्फ बहस हुई थी और फिर मैं बाज़ार चला गया था। मेरे ऊपर लगाए गए सिर पर गहरे घाव के आरोप झूठे हैं। 
  • प्रशासन से अपील: उसने कहा कि वह खुद देश की सेवा में तैनात है और कानून का सम्मान करता है। उसने मांग की है कि सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर उसे अपराधी न घोषित करे।
  • पारिवारिक कलह: प्रदीप के अनुसार, उसकी बहनें घर के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करती हैं, जिससे तनाव पैदा होता है।
यह भी पढ़ें:-
 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर