भाजपा की जीत पर जश्न, रविंद्र धीमान ने दी बधाई

 भाजपा की जीत पर जश्न, रविंद्र धीमान ने दी बधाई


भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में शानदार जीत दर्ज करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि वहां की जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।

धीमान ने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि पार्टी की नीतियां देश के हर कोने में स्वीकार की जा रही हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में लोग कांग्रेस सरकार से निराश हैं और आने वाले चुनावों में यहां भी कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर