धर्मशाला मंडल भाजपा ने विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 धर्मशाला मंडल भाजपा ने विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


धर्मशाला

पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर आज धर्मशाला मंडल भाजपा द्वारा दाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा जी के नेतृत्व में जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और “भारत माता की जय” व “जय श्री राम” के गगनभेदी नारे लगाए।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, _“यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और गुंडाराज को नकार कर राष्ट्रवाद और कमल का साथ दिया है। संदेशखाली की बेटियों के आंसुओं का जवाब जनता ने वोट से दिया है।” _


 शर्मा ने आगे कहा कि यह जीत 2024 की हैट्रिक के बाद भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल का कार्यकर्ता भी इस राष्ट्रीय उत्सव में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष कांगड़ा भाजपा सचिन शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, समस्त पदाधिकारी, मोर्चों-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर