भाजपा की प्रचंड जीत पर सुधीर शर्मा का कार्यकर्ताओं को सलाम

 भाजपा की प्रचंड जीत पर सुधीर शर्मा का कार्यकर्ताओं को सलाम

कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग, भाजपा की ऐतिहासिक विजय


मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों पर बंगाल विजय पर बोले सुधीर शर्मा—यह पूरे देश का गौरव

10 गारंटियां पर घिरी कांग्रेस, सुधीर शर्मा का तीखा हमला

धर्मशाला

धर्मशाला के विधायक  सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है।


 शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री  अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन के नेतृत्व एवं अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।


उन्होंने कहा कि बंगाल में मिली यह जीत न केवल भाजपा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह परिणाम जनता के विश्वास और सुशासन की जीत को दर्शाता है।


 शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान जनता से किए गए “10 गारंटियों” के वादे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज तक न तो युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा हुआ, न ही महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े वादों को जमीन पर उतारा गया।


उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे भी अधूरे पड़े हैं। महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी गति से जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है, जिससे आम आदमी पर बोझ लगातार बढ़ रहा है।


 शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से जनता जल्द ही छुटकारा पाएगी। साथ ही धर्मशाला नगर निगम में व्याप्त लूट-खसोट और माफिया राज का भी जनता लोकतांत्रिक तरीके से सफाया करेगी।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश और धर्मशाला में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई शुरुआत होगी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर