युनिटी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
युनिटी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
रिवालसर : अजय सूर्या /
युनिटी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में मातृ दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों की माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान म्युजिकल रेस, बैलून म्यूजिकल गेम, बॉल एवं बकेट गेम, बैलून फाइट गेम तथा आंखों पर पट्टी बांधकर अपने बच्चों की पहचान करने जैसी कई प्रतियोगिताओं ने सभी का खूब मनोरंजन किया। माताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. डी. शर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं और बच्चों का विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया तथा मातृ शक्ति के योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, खुशी और पारिवारिक स्नेह का माहौल देखने को मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें