08 मई को सिविल अस्पताल सुन्नी में होगा उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 08 मई को सिविल अस्पताल सुन्नी में होगा उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 08 मई 2026 को सिविल अस्पताल सुन्नी में एक दिवसीय उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के उपलक्ष्य में, उन्हें स्मरण करने हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन का विषय "मानवता में एकता" निर्धारित किया गया है।


इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, शिमला द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें ब्लड, शुगर, एचआईवी, एचबी आदि विभिन्न परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। शिविर में आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी।


उन्होंने सुन्नी क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों तथा युवा वर्ग से अनुरोध किया है कि इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से