बल्ह के बैहल व लोअर रिवालसर वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

 बल्ह के बैहल व लोअर रिवालसर वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भरे नामांकन


नेरचौक : अजय सूर्या /

पंचायती राज चुनावों को लेकर बल्ह विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला परिषद बैहल वार्ड से संजय रावत तथा जिला परिषद लोअर रिवालसर वार्ड से रोशन ठाकुर (बबलू) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस दौरान विधायक इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जीत का दावा किया।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बैहल और लोअर रिवालसर की जनता विकास, ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही दावा किया कि बैहल एवं लोअर रिवालसर वार्ड में विकास, विश्वास और विजय का कमल अवश्य खिलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर