लोअर रिवालसर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज, पहले दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल

 लोअर रिवालसर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज, पहले दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल


रिवालसर : अजय सूर्या /

पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पंचायत में कुल 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

प्रधान पद के लिए इस बार मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। प्रधान पद हेतु टुरी राजपूत ने चुनावी हुंकार भरते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं योगराज शर्मा और भीखम राम भी प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

उप प्रधान पद के लिए मोहन लाल और मस्त राम ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।

इसके अलावा वार्ड सदस्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। धार वार्ड-1 से देशराज, लेहड़ा वार्ड से ववेंदर कुमार, चहड़ी वार्ड से रमा देवी, ग्राउडू वार्ड से भारती देवी तथा दूमा देवी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत क्षेत्र में अब चुनावी चर्चाओं और जनसंपर्क अभियानों ने जोर पकड़ लिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर