नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

 नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। साथ ही, निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

  निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड-1 में 686 मतदाता हैं, जिनमें 360 पुरुष तथा 326 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-2 में 1022 मतदाता हैं, जिनमें 505 पुरुष और 517 महिलाएं अपने-अपने वार्ड सदस्य का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि वार्ड-3 में 1099 मतदाता (545 पुरुष व 553 महिलाएं), वार्ड-4 में 675 मतदाता (332 पुरुष व 343 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार वार्ड-5 में 1092 मतदाता (554 पुरुष व 538 महिलाएं), वार्ड-6 में 844 मतदाता (438 पुरुष व 406 महिलाएं) मतदान करेंगे।अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड-7 में सर्वाधिक 1245 मतदाता हैं, जिनमें 618 पुरुष तथा 627 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-8 में 823 मतदाता (411 पुरुष व 412 महिलाएं) तथा वार्ड-9 में 812 मतदाता (395 पुरुष व 417 महिलाएं) अपने-अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड नंबर 7 में सबसे अधिक महिलाएं मतदाता 627 जबकि वार्ड नंबर 3 में 553 महिलाएं वार्ड नंबर 2 में 517 महिलाएं मतदाता है l शहर के वार्ड नंबर 4 में 675 मतदाता पुरुष व वार्ड 7 मे 618 पुरुष मतदाता व वार्ड 3 मे 554 पुरुष मतदाता है l नगर परिषद में समस्त वार्ड 9 है 9 मतदान केंद्र बनाए गए है l 

   निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने सभी मतदाताओं से 17 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग देने का भी आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर