बिधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर ने फतेहपुर में बैठक कर मांगो पर की चर्चा
बिधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर ने फतेहपुर में बैठक कर मांगो पर की चर्चा
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
बिधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर की बैठक इकाई बरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
जिस दोरान मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर बिशेष उपस्थित रहे.
बैठक बारे जानकारी देते हुए मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर ने बताया आज की बैठक में पेंशनर्ज की मांगो पर चर्चा की गई.
साथ ही उन्हें पूरा करने के लिए बोर्ड प्रबंधन व सरकार से अपील भी की गई..
उन्होने कहा कि बड़े खेद का बिषय है कि पिछले लंबे समय से पेशनर्ज की चिरलंबित मांगों को पूरा करने की सरकार व बोर्ड प्रबंधन से अपील की जा रही है लेकिन मांगे हल होने की बजाय जस की तस बनी हुई है.इसके साथ ही उन्होने आउटसोर्स स्टाफ के लिए व्यापक नीति बनाने का भी अनुरोध किया,
साथ ही बिधुत बोर्ड में चल रहे रिक्त पदों को जल्द भरने की भी गुहार लगाई ताकि काम के बोझ तले दब रहे कर्मचारियों को राहत मिल पाए.
इस मौक़े पर इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी,गुरदेव सिंह, जालम सिंह, देसराज, केशबदत्त, बलदेव सिंह, भाग सिंह, तिलक राज, हरवंस सिंह, ओंकार सिंह, करनेल सिंह, करतार सिंह, राम लाल, दुर्गा दास, कुलबंत राय, कमलेश कुमारी, शंकुतला देवी, गायत्री देवी, बीना देवी सहित अन्य उपस्थित रहे.
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें