रिवालसर की बेटी काव्यांशी ठाकुर ने एशियाई सावाते चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

 रिवालसर की बेटी काव्यांशी ठाकुर ने एशियाई सावाते चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत


रिवालसर : अजय सूर्या /

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिवालसर की छात्रा काव्यांशी ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर देवभूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियाई सावाते (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) चैंपियनशिप 2026 में काव्यांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

मंडी जिले के चौकी गांव की रहने वाली काव्यांशी ठाकुर ने महिलाओं के 40 किलोग्राम चिल्ड्रन वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक नेपाल में आयोजित की गई थी। काव्यांशी ने भारतीय महिला टीम की कोच एवं हिमाचल सावाते एसोसिएशन की महासचिव संतोषी देवी के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया।

इससे पहले मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। काव्यांशी की इस सफलता से उनके गांव चौकी सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी कड़ी मेहनत और उचित मार्गदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा सकती हैं।

उधर, काव्यांशी के विद्यालय में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य  जितेंद्र कुमार गुलेरिया ने काव्यांशी, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने काव्यांशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

काव्यांशी ठाकुर की इस उपलब्धि ने न केवल रिवालसर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर