बल्ह के तीन जिला परिषद वार्डों में भाजपा मंडल बल्ह ने किए प्रत्याशी घोषित
बल्ह के तीन जिला परिषद वार्डों में भाजपा मंडल बल्ह ने किए प्रत्याशी घोषित
नेरचौक : अजय सूर्या /
पंचायती राज चुनाव के लिए राजनीतिक संगठन की कवायदें तेज हो रही है इसी तर्ज पर जिले के विधानसभा क्षेत्र बल्ह के तीन जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने समर्थित उम्मीदवारो की सूची जारी कर दी । यह सूची बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी की देखरेख में जारी हुई।इन वार्डों में जिला परिषद गोड़ा गागल-24 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज शर्मा, बैहल-25 से संजय रावत एवं लोअर रिवालसर-26 से रोशन बबलू को उम्मीदवार बनाया है। बल्ह भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने प्रत्याशियों को उज्ज्वल भविष्य और शानदार विजय की मंगलकामनाएं देते कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि यह सभी अपने समर्पण, निष्ठा और जनसेवा की भावना से क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार जनता के बीच प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी और पूर्व में रही भाजपा सरकार की नीतियों से जनता को अवगत करवाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें