राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट

 राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट


नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक (रिटेल मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस पाठ्यक्रम के छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित रिटेल कंपनियों—रिलायंस रिटेल, क्रोमा, टाटा ट्रेंट, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, पैंटालून्स, प्यूमा, एडिडास, सुपरड्राय, कैप्सन्स तथा यू.एस. पोलो असोसिएशन आदि में हुआ है।एजुजिन लर्निंग प्रा. लि. के प्रशिक्षण सहयोग से संपन्न इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 21 छात्रों में से 15 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों में सनी, अमोल, तानिया चौधरी, तानिया, नाजिया अख्तर, नजमा, अभय, जतिन कुमार, मानसी राणा, दीक्षा, प्रिया, सोनिया, मुस्कान तथा किरण बाला आदि के नाम प्रमुख हैं।महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों ने सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. अनिल के. ठाकुर ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बी.वॉक (रिटेल मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर