बैरा स्यूल परियोजना में कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी

बैरा स्यूल परियोजना में कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी


बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले  दुनी चंद  की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन सोलहवें दिन भी जारी रहा।

आज के धरने में यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष लोक राम, सुरेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह एवं चमन सिंह उपस्थित रहे।

इसी क्रम में डैम साइट, तीसा में भी यूनियन अध्यक्ष चमन सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन न्याय की भावना से प्रेरित है और यूनियन अपने साथी के साथ न्याय चाहती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी मजदूरों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के स्थान पर 58 वर्ष में सेवा समाप्त करना मजदूरों के साथ अन्याय है और इससे उनके हितों को सीधा नुकसान पहुंचता है।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक  दुनी चंद  की नौकरी बहाल नहीं की जाती, तब तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।


कुशल ठाकुर

यूनियन सचिव

बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू), सुरंगानी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर