अवैध खनन के खिलाफ पिछले 24 घंटों में नूरपुर पुलिस की कार्रवाई

 अवैध खनन के खिलाफ पिछले 24 घंटों में नूरपुर पुलिस की कार्रवाई


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए पिछले 24 घंटोंके दौरान एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में माइनिंग एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 07 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय के माध्यम से एक प्रेस नोट में दी गई इसमें बताया गया कि थाना इंदौरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 03 मल्टी एक्सल ट्रक और 01 ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।थाना डमटाल 01 मल्टी एक्सल ट्रक और 01 ट्रैक्टर को अवैध माइनिंग गतिविधियों के तहत कार्रवाई की गई!थाना नूरपुर चेकिंग के दौरान नियमों की अवहेलना करने पर 01 ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।नियमों के तहत, पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों का मौके पर ही चालान किया गया हैl वहीं दूसरी ओर, अवैध खनन में शामिल सभी मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है और इन वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय अदालत भेज दिया गया है।नूरपुर पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जनता से अनुरोध है कि वे अवैध खनन से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर