पूर्व वायु सैनिक दिलवर हीरा ने भरा प्रधान पद के लिए नामांकन

पूर्व वायु सैनिक दिलवर हीरा ने भरा प्रधान पद के लिए नामांकन


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरा के गांव बुसकाड़ा निवासी दिलवर हीरा ने आज प्रधान पद के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

दिलवर हीरा ने अपने जीवन की शुरुआत देश सेवा से करते हुए वर्ष 1985 में भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर की। करीब 20 वर्षों तक देश की सेवा देने के बाद वे वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद भी उनका सेवा भाव कम नहीं हुआ और वर्ष 2009 में उन्होंने पंजाब सरकार के लेबर विभाग में अपनी जिम्मेदारी संभाली। वहां भी उन्होंने लगभग 18 वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

दिलवर हीरा केवल एक सफल अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने शहीद भाई लखवीर सिंह की स्मृति में एक चैरिटेबल सोसाइटी का गठन किया, जिसके माध्यम से वे लंबे समय से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करते आ रहे हैं।

अब पंचायत चुनावों में प्रधान पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर दिलवर हीरा समाज सेवा के अपने मिशन को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत का समग्र विकास करवाना, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना रहेगा।

दिलवर हीरा ने कहा कि यदि पंचायत की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर