मंडी नगर निगम के विकास के लिए 180 करोड़ मंजूर, चुनाव बाद शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट : विक्रमादित्य सिंह

 मंडी नगर निगम के विकास के लिए 180 करोड़ मंजूर, चुनाव बाद शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट : विक्रमादित्य सिंह


मंडी : अजय सूर्या /

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि नगर निगम मंडी के विकास के लिए केंद्र सरकार की शहरी चुनौती योजना के तहत 180 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी उन्होंने आज मंडी में नगर निगम के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी हालही में केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए इस योजना के तहत 1200 करोड़ रूपयों की स्वीकृति दी है जिसमें से 180 करोड़ मंडी नगर निगम पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत इंदिरा मार्किट की सिवरेज और ड्रेनेज के रिवाईटलाईजेशन और रिवैंपिंग, पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी के तट पर घाट का निर्माण और बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य प्रमुख रूप से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद गठित होने वाली नई नगर निगम में इन कार्यों को तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा


शिवधाम के लिए 15 करोड़ से बनेगा एस्केलेटर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसी योजना के तहत शहर के साथ बन रहे शिवधाम के लिए 15 करोड़ की लागत से एस्केलेटर या ऐलिवेटर को बनाने की योजना भी तैयार की गई है। इसके लिए बजट का प्रावधान तो कर दिया गया है लेकिन पहले इसके सही संचालन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा और उसी आधार पर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। क्योंकि बहुत से स्थानों पर ऐसे एस्केलेटर बनने के बाद सफेद हाथी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिवधाम के कार्य को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है।


भाजपा करती है खेला, हम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भी नहीं करते

विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी पटलवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दौंहदी वार्ड की जनता कांग्रेस के साथ खेला करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेला करने का काम भाजपा ही करती है और वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते। हम यहां विकास के नाम पर वोट मांगने आए हैं। जिन ग्रामीण क्षेत्रों को भाजपा ने निगम बनाने के लिए शहर में शामिल किया था आज उन्हीं पर राजनीति कर रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर