सरदार पटेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वर्षा मनकोटिया को गोल्ड मेडल
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वर्षा मनकोटिया को गोल्ड मेडल
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें राजपाल कोविंद्र गुप्ता हिमाचल की मौजूदगी में विश्विद्यालय स्तर पर अव्वल रहे मेधावियों को गोल्ड के साथ डिग्री प्रदान की गई समारोह में द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत के बीबीए सत्र 2022–25 की परीक्षा में छात्रा वर्षा मनकोटिया ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्षा मनकोटिया नूरपुर विधानसभा के गांव परगना की रहने वाली है तथा वर्षा के पिता सुरजीत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है माता सीमादेवी गृहिणी है। इस उपलब्धि
पर माता पिता सहित पूरे गाँव में ख़ुशी की लहर है वहीँ
इस उपलब्धि से महाविद्यालय में भी ख़ुशी और उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय के प्रबंधन निदेशक जी.एस. पठानिया, कार्यकारी निदेशक बी.एस. पठानिया तथा प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा ने छात्रा वर्षा मनकोटिया को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहेंगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें