फौजी की बेटी ने किया कमाल, नूरपुर की वर्षा बनी गोल्ड मेडलिस्ट राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

 फौजी की बेटी ने किया कमाल, नूरपुर की वर्षा बनी गोल्ड मेडलिस्ट राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो छोटे से गांव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र की एक बेटी ने इसे सच कर दिखाया है। फौजी पिता और गृहिणी मां की बेटी वर्षा मनकोटिया ने अपनी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजपाल कोविंद्र गुप्ता की मौजूदगी में मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की गईं। इसी समारोह में द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत की छात्रा वर्षा मनकोटिया ने बीबीए सत्र 2022–25 की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव परगना की रहने वाली वर्षा की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और परिवार का मजबूत सहयोग है।पिता सुरजीत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं जबकि माता सीमा देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर है। वहीं महाविद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता को छात्रा की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है।

इस अवसर पर वर्षा मनकोटिया ने इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने महाविद्यालय को देना चाहती हूं l उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैंने हमेशा मेहनत और निरंतर प्रयास पर भरोसा किया, और आज उसी का परिणाम मुझे मिला है। आगे भी मेरा लक्ष्य है कि मैं और बेहतर प्रदर्शन करूं और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करती रहूं l छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाली वर्षा मनकोटिया आज कई बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर