भांवला वार्ड से रिंकू चंदेल ने भरा नामांकन, महिला युवा वर्ग का रखा जाएगा विशेष ख्याल
भांवला वार्ड से रिंकू चंदेल ने भरा नामांकन, महिला युवा वर्ग का रखा जाएगा विशेष ख्याल
मंडी : अजय सूर्या /
पंचायती राज चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांवला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकू चंदेल ने नांमाकन दाखिल किया। बता दें रिंकू चंदेल पूर्व में प्रधान रह चुकी है जिस दौरान भी उनको विकास कार्यों को पूर्ण करने का अनुभव है। रिंकू चंदेल ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए पूर्णतः काम किया जाएगा और युवाओं के लिए नशे से दुर रहने के लिए पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। रिंकू ने कहा कि नशे की जागरूकता के लिए सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जन सहयोग से भांवला वार्ड में पंचायती विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को हर ग्रामीण सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें