जिला परिषद चुनाव के लिए सरगर्मी तेज, मीना राणा ने मंझग्रा वार्ड 35 से भरा नामांकन

 जिला परिषद चुनाव के लिए सरगर्मी तेज, मीना राणा ने मंझग्रा वार्ड 35 से भरा नामांकन


शाहपुर: जनक पटियाल /

 जिला परिषद चुनावों को लेकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिला परिषद शाहपुर के मंझग्रां वार्ड-35 से चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठेहड निवासी मीना राणा ने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया से पूर्व मीना राणा ने धारकलां स्थित ठाकुरद्वारा पवित्र धाम में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और शीश नवाकर अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश किया।

नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मीना राणा के साथ भारी संख्या में समर्थक और प्रस्तावक मौजूद रहे, जिनके बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मीना राणा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि मीना राणा के पति मंजीत राणा ग्राम पंचायत ठेहड़ के निवर्तमान प्रधान हैं। उनके कार्यकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया के मार्गदर्शन में पंचायत में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की चर्चा आज समूचे चंगर क्षेत्र में हो रही है। इसी विकास की विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मीना राणा चुनावी मैदान में उतरी हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भी स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर