धर्मशाला में दो भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सपोर्ट करने खुद पहुंचे सुधीर शर्मा

 धर्मशाला में दो भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सपोर्ट करने खुद पहुंचे सुधीर शर्मा

झिकली इच्छी वार्ड से सतीश चौधरी सौकणी दा कोट से सीमा कुमारी ने भरा नामांकन



दोनों प्रत्याशी बोले, सुधीर शर्मा और भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

मौके पर मौजूद रहे धर्मशाला भाजपा के पदाधिकारी, सुधीर शर्मा बोले, नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में हमारी जीत तय

धर्मशाला के कचहरी हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद एसडीएम आफिस में दाखिल किया परचा

धर्मशाला

धर्मशाला में गुरुवार को जिला परिषद के दो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। इनमें जिला परिषद के झिकली इच्छी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सतीश चौधरी व सौकणी दा कोट वार्ड से सीमा कुमारी ने अपने परचे एसडीएम आफिस में दाखिल किए। धर्मशाला से विधायक व दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा खासतौर से उनके नामांकन के लिए धर्मशाला पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने धर्मशाला के कचहरी हनुमान मंदिर में माथा टेका और उसके बाद एसडीएम आफिस में अपना परचे दाखिल किए। इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत तय है। हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन की बातें करने वाली कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था का पतन कर दिया है। कांग्रेस की सभी गारंटियां अधूरी रही हैं। धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर जमा नहीं करवाए हैं। भाजपा समर्थित पंचायत प्रधानों के काम रोके गए हैं। उन्हें तंग किया गया है। अब चुनावों में जनता कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है। दूसरी ओर झिकली इच्छी वार्ड से प्रत्याशी सतीश चौधरी व सौकणी दा कोट वार्ड से प्रत्याशी सीमा कुमारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मा सौंपा है, उसपर वह खरा उतरेंगे। सतीश चौधरी धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत घणा पंचायत के रहने वाले हैं। वह धर्मशाला से संचालित एकता फाउंडेशन के संयोजक भी हैं। वहीं सीमा कुमारी पूर्व में नरवाणा खास वार्ड से बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं। दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि बड़े भाई सुधीर शर्मा और भाजपा ने उनपर भरोसा जताया है, जिसपर वह खरा उतरेंगे। इस अवसर पर सुधीर शर्मा के साथ विश्व चक्षु, सचिन शर्मा, सुरजीत आदि कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे । 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर