ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन


मंडी : अजय सूर्या /

 ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन, बोले- मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं

 ऑपरेशन सिंदूर 'आत्मनिर्भर भारत' की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की है। मीडिया को जारी एक प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में राष्ट्रीय संकल्प, तत्परता और शक्ति का एक ऐसा सशक्त प्रतीक है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने एक वर्ष पूर्व पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि उस समय पूरा देश आक्रोशित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और सशक्त नेतृत्व में भारत ने आतंक को उसके मूल केंद्र पर ही कुचलने का मार्ग चुना। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मात्र 22 मिनट के भीतर भारतीय जांबाजों ने जिस सटीकता और तालमेल के साथ नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया वैश्विक मानक बन गया है। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता जल, थल और वायु तीनों सेनाओं के बीच का वह गहरा तालमेल था, जिसने दुश्मन को संभलने का एक भी मौका नहीं दिया। ठाकुर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ऑपरेशन सिंदूर 'आत्मनिर्भर भारत' की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण है, क्योंकि इस जटिल मिशन में स्वदेशी रक्षा तकनीक और हथियारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल सीमाओं पर चौकस है, बल्कि अपनी रक्षा जरूरतों के लिए स्वयं समर्थ और सशक्त हो रहा है। जयराम ठाकुर ने जोर देकर कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण ही वह नींव है जिस पर राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति टिकी हुई है। आज का दिन उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपनी जान की बाजी लगाकर देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमें निरंतर प्रेरणा देती है कि जब राष्ट्र का नेतृत्व साहसी हो और सेना का मनोबल ऊंचा हो, तो कोई भी चुनौती हिमालय जैसी अडिग इच्छाशक्ति को नहीं डिगा सकती।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी सेना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है और देश हमेशा अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर सेना में नारी शक्ति की सशक्त भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे हमारी बहादुर सैन्य अधिकारी महिलाओं ने देश को पल पल की घटना की जानकारी मीडिया के सामने रखकर देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा कर दुनिया को हमारी मातृ शक्ति की ताकत दिखाई थी।  


 मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया


इसके अतिरिक्त, जयराम ठाकुर ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटीं सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकावरी की होमानी और मंडी के कोटली की सुश्री रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ठाकुर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी वे अपनी खेल क्षमता से प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर