जनता ने सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया : सुधीर शर्मा

 जनता ने सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया : सुधीर शर्मा

जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दो नये चेहरों ने भरा नामांकन 

कहा संगठन पूरी मजबूती के साथ नगर निगम बनाएगा


धर्मशाला, 

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने वीरवार को जिला परिषद चुनाव में भाजपा द्वारा उतारे गए नए दो चेहरों के साथ कचहरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उनके नामांकन प्रक्रिया में हिसा किया। इस मौके पर उनके साथ जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल नहरिया व प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीरवार को झिकली इच्छी वार्ड नम्बर 9 से सतीश चौधरी व सोकनी द कोट वार्ड नम्बर 12 से सीमा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इस मौके पर सुधीर शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम, जिला परिषद व पंचायत चुनावों में भाजपा द्वारा सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है तथा चुनाव में किस प्रकार से कार्य करना है उन्हें इस बारे गाइडलाइन जारी की गई है। चुनावों में इन पदाधिकारी ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि हालांकि जिला परिषद व पंचायती चुनावों में सिंबल नहीं है फिर भी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनावो में पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा सूची भी जारी की गई है तथा ऊपरी स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चर्चा के उपरांत ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है।

सुधीर शर्मा ने फिर दोहराया कि संगठन पूरी मजबूती के साथ नगर निगम बनाएगा। उन्होंने कहा मतदान के बाद चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों तथा अब तक के चुनावों को देखते हुए भाजपा पार्टी ने इस पर मंथन किया तथा चर्चा के बाद ही नए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत और जनता के विश्वास पर चुनाव लड़ रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले 4 सालों में सरकार की नाकामियां तथा कांग्रेस सरकार द्वारा जन मानस से किए गए झूठे वादों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगेI 

उन्होंने कहा कि सुक्कू सरकार ने प्रदेश के जो हालात खराब किए हैं वह जनता से छिपे हुए नहीं है। इन चुनावों में प्रदेश की जनता सुक्कू सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी हुई है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सुक्कू सरकार के दमन का अंत जल्द होने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया को कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा 

इन चुनावों से ही जनता ने सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर