नगर परिषद नेरचौक वार्ड-5 में सुनील कुमार को मिला समर्थन, सन्नी जरयाल ने वापस लिया नामांकन

 नगर परिषद नेरचौक वार्ड-5 में सुनील कुमार को मिला समर्थन, सन्नी जरयाल ने वापस लिया नामांकन


नेरचौक : अजय सूर्या /

 नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर-5 में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनील कुमार को बड़ा समर्थन मिला है। जनहित, एकजुटता और आपसी भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए भारतीय जनता पार्टी के भंगरोटू-2 से वीएलए श्री सन्नी जरयाल ने अपना नामांकन सुनील कुमार के समर्थन में वापस ले लिया है।

सुनील कुमार का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर लंबे समय से सक्रिय और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से राजनीति की शुरुआत की तथा कॉलेज के दौरान सीआर के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और युवा मोर्चा में सचिव पद पर रहते हुए लंबे समय तक संगठन को अपनी सेवाएं दीं।

पार्टी संगठन में भी सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने पन्ना प्रमुख तथा ‘वन बूथ टेन यूथ’ जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका अदा की। वर्तमान में वे अपने वार्ड भंगरोटू-2 से भाजपा के बूथ पालक के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील कुमार हमेशा सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए आगे रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए समर्थकों ने वार्डवासियों से आगामी चुनाव में उन्हें भारी समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर