कांग्रेस को झटका: पालमपुर में कांग्रेस नेता भीखम राम पटियाल भाजपा में शामिल

कांग्रेस को झटका: पालमपुर में कांग्रेस नेता भीखम राम पटियाल भाजपा में शामिल


नगर निगम पालमपुर के वार्ड नं. 15 भरमात से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के कवरिंग कैंडिडेट भीखम राम पटियाल (विक्की) ने कांग्रेस की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई तथा पार्टी में उनका स्वागत किया।


इस दौरान भाजपा नेता कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता के मान-सम्मान एवं योगदान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने श्री भीखम राम पटियाल को विश्वास दिलाया कि भाजपा परिवार में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर