58 वर्ष में सेवानिवृत्ति के विरोध में बैरा स्यूल परियोजना में धरना 19वें दिन भी जारी

58 वर्ष में सेवानिवृत्ति के विरोध में बैरा स्यूल परियोजना में धरना 19वें दिन भी जारी


बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले दुनी चंद जी की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा।

आज के धरने में यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष लोक राम, धर्म चंद, चैन लाल, सुरेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह, चमन सिंह, तिलक राज, मुकेश कुमार एवं रोहित कुमार उपस्थित रहे।

यूनियन नेताओं ने कहा कि 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के स्थान पर 58 वर्ष में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के भविष्य के साथ इस प्रकार का अन्याय यूनियन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि मजदूर लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन यदि प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि दुनी चंद की बहाली तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।


कुशल ठाकुर

यूनियन सचिव

बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू), सुरंगानी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर