पुड़वा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सरिता राणा के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसमर्थन
पुड़वा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सरिता राणा के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसमर्थन
पालमपुर
सुलह विधानसभा क्षेत्र के पुड़वा में भाजपा समर्थित ज़िला परिषद नौरा वार्ड संख्या 28 की प्रत्याशी सरिता राणा के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और स्वागत के साथ चुनावी माहौल को पूरी तरह भाजपामय बना दिया।
इस मौके पर विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि नौरा वार्ड में जनता का अपार समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता राणा के साथ है और आने वाले चुनावों में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है, जिसके कारण जनता का भरोसा लगातार पार्टी के प्रति मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें विकास धीमान, भंडारी राम, विजय राणा, प्रवेश शर्मा, राजेश धीमान, सरिता गुलरिया एवं अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार ज़िला परिषद चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें