नशा निवारण थीम पर खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC-XI ने दर्ज की शानदार जीत
नशा निवारण थीम पर खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, DC-XI ने दर्ज की शानदार जीत
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में डीएसपी कार्यालय चंबा और डॉक्टर्स-XI मेडिकल कॉलेज चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का आयोजन नशा मुक्ति थीम पर खेला गया। डॉक्टर्स-XI चंबा की टीम के कप्तान डॉ. दिलबाग सिंह, और डीएसपी कार्यालय चंबा की टीम के कप्तान जोगिंदर पाल की तैनाती में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आज क्रिकेट मैच खेला।
उपायुक्त कार्यालय चंबा की तरफ से जोगिंदर पाल, ओपी कालिया, मनोहर लाल, विजय कुमार, बंटी कुमार पंकेश कुमार, योगेश कुमार, कुणाल, शुभम, जोगिंदर कुमार और युवराज व डॉक्टर्स XI की तरफ से डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. माणिक सहगल, डॉ. सोनम नेगी, डॉ. अरुण नेगी, डॉ. विजय यादव, डॉ. सुनील, डॉ. उमर जलाली, डॉ. नरेंद्र, डॉ. हनीश, डॉ. अमर सिंह और डॉ. महिंदर राणा ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान जोगिंदर पाल ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका रखता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए। डीसी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 239 रन बनाए। इसमें ओमप्रकाश और जोगिंदर पाल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में बेहत्रीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 170 रन बनाए। इसमें ओमप्रकाश ने शानदार 99 रन, जोगिंदर पाल ने 70 रन और पंकेश ने शानदार 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन की टीम 180 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई। इस तरह डीसी इलेवन की टीम ने शानदार जीत हासिल की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें