राधा माधव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर
राधा माधव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर
बल्ह : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कुमी गांव में आयोजित राधा माधव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सांसद अनुराग ठाकुर ने विधिवत पूजा में भाग लेकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को एकजुट रखने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमे अपने बच्चों को रीति रिवाज और धर्म के कार्यों में जोड़ना चाहिए. उन्होंने कुमी गांव के लोगों को मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी और भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें