नूरपुर स्थित माता मनसा देवी मंदिर में कपिल कोहली एंड पार्टी की भेंटो पर झूम उठा पंडाल।

 नूरपुर स्थित माता मनसा देवी मंदिर में कपिल कोहली एंड पार्टी की भेंटो पर झूम उठा पंडाल।


 नुरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर बाजार के चौंक चौधरियां दा खुह में स्थित माता मनसा देवी के मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिटी क्लब नूरपुर द्वारा जागरण व भंडारे का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। शनिवार रात जागरण का आयोजन किया गया जिसमें जालंधर से आई कपिल कोहली एंड पार्टी ने माता का गुणगान किया। इस मौके पर कई आकर्षण झांकियां निकाली गई। कपिल कोहली एंड पार्टी ने अपनी भेंटो से जागरण में उपस्थित मां के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर रविवार सुबह एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर सिटी क्लब नूरपुर के सभी सदस्य उपस्थित रहे और भंडारे के सफल आयोजन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर