सिध्यानी स्कूल की राधिका ने प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान

 सिध्यानी स्कूल की राधिका ने प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह क्षेत्र के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिध्यानी की होनहार छात्रा राधिका ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राधिका पुत्री टेक चंद एवं माता निर्मला देवी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 700 में से 691 अंक प्राप्त किए। छात्रा की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश ठाकुर सहित अध्यापक वर्ग सुरेश, देवकी नंदन, हरी कृष्ण, रेखा चौधरी एवं पवन तलवार ने राधिका को इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राधिका की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने भी राधिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर