एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई; 1.340 किलोग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

 एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई; 1.340 किलोग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर टीम को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रेस नोट के माध्यम से मामले का विवरण इस प्रकार है कि नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों— ऑल्टो कार (नंबर: HP 01 C 2306) और होंडा BR-V नंबर: HP 48 A 7741 को निरीक्षण के लिए रोका। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोके पर 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई।इस मामले मे आरोपियों का विवरण इस प्रकार से है 1. सैफ अली (उम्र 30 वर्ष), निवासी: तहसील चुराह, जिला चम्बा (हि.प्र.)2. अब्दुल्ला (उम्र 33 वर्ष), निवासी: तहसील चुराह, जिला चम्बा (हि.प्र.)3. फारुख (उम्र 20 वर्ष), निवासी: तहसील चुराह, जिला चम्बा (हि.प्र.)है जिन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्यवाही की हैl इस मामले मे शामिल दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।नशे के इस नेटवर्क की गहराई से छानबीन करने के लिए पुलिस द्वारा आगामी तफ्तीश जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर